Search

 
 
 

मनोहरपुर : ढिपा रघुनाथपुर में दो माह से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

 
Manoharpur(Ajay singh) : प्रखंड के ढिपा पंचायत के रघुनाथपुर उरांव बस्ती में लगा ट्रांसफ्रमर दो माह से खराब पड़ा हुआ है. इससे बस्ती में बिजली आपूर्ती सेवा पूरी तरह से ठप्प है. ग्रामीण उपभोक्ता बिजली नहीं रहने से अंधेरे में रहने को मजबूर है. इससे स्कूली बच्चों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है. विशेषकर रात में बिजली नहीं रहने से जहरीले सांप, बिच्छू व कीड़े मकोड़े का भय बना रखता है. इसे भी पढ़ें :भाजयुमो">https://lagatar.in/bjym-takes-out-bike-tour-distributes-pamphlets-of-modi-governments-achievements/">भाजयुमो

ने बाइक यात्रा निकाली, मोदी सरकार की उपलब्धियों के पर्चे बांटे

 ग्रामीणों ने जिप उपाध्यक्ष से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को जानकारी दी गई है. इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजित यादव को भी संज्ञान में दिया है. वहीं जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने इसे गंभीरता से लिया है. साथ ही बिजली विभाग के आला अधिकारियों से बात की है तथा रंजित यादव ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर अविलंब लगाने को कहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-naresh-prasad-sinha-became-the-new-police-station-in-charge-of-telco/">जमशेदपुर

: नरेश प्रसाद सिन्हा बने टेल्को के नए थाना प्रभारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही