Search

 
 
 

मनोहरपुर : आदिवासी कुड़मी समाज 20 सितंबर को करेगा रेल चक्का जाम

 
Manoharpur (Ajay singh) : आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक रविवार को मनोहरपुर ऊंधन कुड़मी भवन में आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो ने की. जिसमें आदिवासी कुड़मी समाहीत में विभिन्न बिन्दुओं पर गहन चर्चा की गई. इसमें मुख्य रूप से सरकार से आदिवासी कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने एवं कुड़माली भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की पुरानी प्रस्तावित मांगो को लेकर चर्चा हुई. वहीं केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो ने कहा कि यदि उनकी मांगो पर सरकार विचार नहीं करती है तो आदिवासी कुड़मी समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mother-reprimanded-for-watching-mobile-minor-consumed-insecticide/">जमशेदपुर

: मां ने मोबाइल देखने पर लगाई फटकार, नाबालिग ने खा लिया कीटनाशक

20 सितंबर को रेल चक्का जाम करने का निर्णय

इस बैठक में चरणबद्ध आंदोलन को धार देने के लिए रणनीति व रूपरेखा पर विशेष चर्चा हुई. साथ ही सरकार के द्वारा उनकी प्रस्तावित मांगो को पूरा नहीं करना एवं अड़ियल रवैये को लेकर आगामी 20 सितंबर को झारखंड के चार प्रमुख स्टेशन मनोहरपुर, मूरी, गोमो एवं नीमडीह स्टेशनों में रेल चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से मनोहरपुर, आनंदपुर आदिवासी कुड़मी समाज के प्रमुख लक्ष्मीनारायण महतो, मुरलीधर महतो, नागेश्वर महतो, कार्तिकचंद्र महतो, खगेश्वर महतो, कदंब बिहारी महतो, योगेन्द्र नारायण महतो, अनादि महतो, मदन महतो, ध्रुवचंद्र महतो, विनय कुमार महतो समेत झारखंड व ओडिशा के आदिवासी कुड़मी समाज के प्रबुद्ध व गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही