Search

 
 
 

मनोहरपुर : आदिवासी कुड़मी संघ ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh):  मनोहरपुर-आनंदपुर कुड़मी संघ की ओर से मनोहरपुर ऊँधन चौक स्थित वीर शहीद निर्मल चौक पर शहीद निर्मल महतो के 35 वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर निर्मल दा की प्रतिमा पर उपस्थित कुड़मी संघ के पदाधिकारी समेत सदस्यगण ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-process-will-start-from-august-10-in-160-business-schools-of-the-country-including-xlri/">जमशेदपुर

: XLRI समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में 10 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

मजदूर हित में भी आंदोलनरत रहे निर्मल दा: लक्ष्मीनारायण

कुड़मी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो ने निर्मल दा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी. वे अलग झारखंड राज्य के अलावा मज़दूर हित में भी आंदोलनरत थे. हमें भी उनके मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र हित में भागीदारी निभानी चाहिए. यही सही मायने में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

यह थे उपस्थित

कुड़मी संघ के सदस्यों ने शहीद निर्मल महतो अमर रहेगा नारा लगाया. मौके पर आदिवासी कुड़मी संघ के अध्यक्ष सह प्रमुख लक्ष्मीनारायण मुंडा, मनोहरपुर(भाग-1) के ज़िला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, यशवंत कटियार, राजबिहारी महतो, मुरलीधर महतो, कदंब बिहारी महतो, सचिन महतो समेत संघ के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: CWG:">https://lagatar.in/cwg-lakshya-sen-wins-another-gold-in-badminton-defeats-malaysian-player/">CWG:

लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में दिलाया एक और गोल्ड, मलेशियाई खिलाड़ी को दी शिकस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही