Search

 
 
 

मनोहरपुर : गड्ढे में तब्दील तुलूंगगूटू फुलवारी सड़क को ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गड्ढे में तब्दील तुलूंगगूटू फुलवारी सड़क को ग्रामीणों ने बिना सरकारी मदद से चलने लायक बना दिया है. इस कार्य में मनोहरपुर जिप सदस्य व जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने अपनी अहम भूमिका निभाई है. रंजित यादव ने उक्त सड़क में तेज बहाव जल निकासी के लिए ह्यूम पायप और गड्ढे को भरने में जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग व श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बना दिया है. [caption id="attachment_365322" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/tulunggutu-1.jpg"

alt="" width="600" height="348" /> जेसीबी से गड्डों को भरते ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-girl-dies-after-being-hit-by-highway-father-seriously-injured/">गढ़वा

: हाईवा की चपेट में आने से युवती की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बारिश के पानी के तेज बहाव से सड़क में बन गया था भारी गड्ढा

विदित हो कि हाल के दिनों में बारिश के पानी के तेज बहाव से उक्त सड़क में भारी गड्ढा बन गया था. इससे चारपहीया, दोपहिया वाहनों समेत उक्त मार्ग पर आम लोगों व स्कूली बच्चों का चलना मुश्किल हो गया था. हालांकि सड़क के गड्ढे से सटे धान के खेतों को ग्रामीण डायवर्सन के रूप में आने-जाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे. लेकिन खेत में जलजमाव और कीचड़मय रास्ते से गुजरना जोखिम भरा था. ऐसे में उक्त सड़क के बगल से आने-जाने के दौरान दर्जनों लोग व बाइक सवार गिरकर घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-congress-president-thakor-said-minorities-have-the-first-right-on-the-countrys-property-bajrang_dal-have-written-haj-house-on-congress-office/">गुजरात

कांग्रेस अध्यक्ष ठाकोर ने कहा, देश की संपत्ति पर अल्पसंख्यकों का पहला हक, बजरंग दल ने कांग्रेस कार्यालय पर लिख दिया हज हाउस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही