Search

 
 
 

मनोहरपुर : दो बाइक में हुई टक्कर, पति-पत्नी घायल

 
Manohrpur(Ajay Singh) : मंगलवार सुबह 11 बजे मनोहरपुर-आनंदपुर मार्ग के ऊंधन के पास दो बाइक में सामने से टक्कर हो गई. बाइक सवार पती-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. स्थानीय चिकित्सकों के देख-रेख में पती-पत्नी का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय ज़करीयस तिग्गा एवं उनकी पत्नी 24 वर्षीय अनीता कुजूर सुबह दोनों बाइक से मनोहरपुर बैंक जा रहे थे.तभी उंधन ग्राम के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से फरार हो गया. फिलहाल घायल पति-पत्नी का मनोहरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.आनंदपुर थाना अंर्तगत ग्राम बोड़ेता के दोनों रहने वाले है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-high-mast-light-is-bad-pwd-chowk-is-in-darkness/">बहरागोड़ा

: हाई मास्ट लाइट खराब, अंधेरे में है पीडब्ल्यूडी चौक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही