Search

 
 
 

मनोहरपुर : टोंटोगढ़ा के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक गंभीर

 
Manoharpur (Ajay singh) : छोटानागरा थाना क्षेत्र अंर्तगत मनोहरपुर छोटानागरा मुख्य मार्ग पर रविवार को एलपी ट्रक के चपेट में आने से बाईक सवार दो युवक घायल हो गए. दुर्घटना में बाईक चला रहे युवक को गंभीर चोट आई है. जबकी बाईक के पीछे बैठे को युवक हल्की चोट लगी है. यह घटना मनोहरपुर छोटानागरा मुख्य मार्ग स्थित टोंटोगढ़ा जंगल घाटी के समीप हुई.  बाइक चालक युवक 24 वर्षीय सचिन महतो व 16 वर्षीय युवक शत्रुघन प्रसाद महतो दोनों ही राउरकेला शिवशंकर नगर ओड़िशा के रहने वाले है. दोनों बाईक से राउरकेला से मुर्गामहादेव मंदिर जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से एक आयशर एलपी ट्रक राउरकेला की ओर जा रहा था. उक्त एलपी ट्रक के चपेट में आने से बाईक सवार दोनों युवक घायल हो गए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mla-inaugurated-dental-clinic/">हजारीबाग

: विधायक ने किया डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन

पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी

दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बाईक चालक युवक सचिन महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. वहीं आंशिक रूप से जख्मी युवक शत्रुघन महतो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. घटना को लेकर छोटानागरा पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-eye-check-up-camp-organized-by-ankur-club-rajstate/">घाटशिला

: अंकुर क्लब राजस्टेट की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही