Search

 
 
 

मनोहरपुर : जहरीले सांप के डंसने से दो महिला गंभीर, एक रेफर

 
Manoharpur (Ajay singh) : जहरीले चित्ती सांप ने सोमवार की शाम को दो महिलाओं को डंस लिया. दोनों महिलाओं को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. पीड़ित महिला 21 वर्षीय शीलवंती कण्डुलना आनंदपुर इचिंडा गांव की रहने वाली है. वहीं दूसरी पीड़ित महिला 28 वर्षीय अनिता तोपनो मनोहरपुर इचापीड़ गांव की रहने वाली है. सीएचसी में चिकित्सकों ने सर्पदंश से शीलवंती का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baranwal-modi-seva-samiti-will-make-members-travel-to-religious-and-tourist-places/">जमशेदपुर

: बरनवाल मोदी सेवा समिति सदस्यों को धार्मिक व पर्यटन स्थलों की कराएगा यात्रा
वहीं अनिता का सीएचसी में इलाज चल रहा है. घटना के बारे शीलवंती के परिजनों ने बताया कि वह अपने खेत में घास निकालने गई थी. इस दौरान एक जहरीले काले पहाड़ी चित्ती सांप ने उसके बांए पैर में डंस लिया. अनिता के परिजनों ने बताया कि वह भी खेत की ओर घूमने गई थी. तभी उसके दाएं पैर में जहरीले चित्ती सांप ने डंस लिया. परिवार वालों ने दोनों महिलाओं को फौरन मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही