Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर: पारोडी गांव के समीप पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, चालक की मौत

Manoharpur (Ajay Singh): मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग अवस्थित पारोडी गांव के समीप गत सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक चालक युवक सुरेश जोजो (28 वर्ष) आनंदपुर महिषगीड़ा गांव का रहने वाला था. इसे भी पढ़ें:200">https://lagatar.in/britain-the-country-of-the-british-who-ruled-india-for-200-years-is-now-in-the-hands-of-indian-sage-sunak/">200

साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों का देश ब्रिटेन अब भारतवंशी ऋषि सुनक के हाथ में

आनंदपुर महिषगीड़ा जा रहा था बाइक सवार

सुरेश जोजो सोमवार की शाम अपनी बाइक से जरायकेला से अपने गांव आनंदपुर महिषगीड़ा जा रहा था. तभी जरायकेला थाना अंतर्गत पारोडी गांव के समीप तेज रफ़्तार से जा रही बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिये चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-the-wild-elephant-reached-the-main-market-road-people-also-posed-for-photos-with-the-elephant/">चाकुलिया:

मुख्य बाजार की सड़क पर पहुंचा जंगली हाथी, लोगों ने हाथी के साथ फोटो भी खिंचवाए
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही