Search

 
 
 

मनोहरपुर : आनंदपुर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण

 
Manoharpur (Ajay singh) : अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ की ओर से आनंदपुर नया हरिजन बस्ती में स्थापित की गई बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतीमा का रविवार को अनावरण किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ के केंद्रीय अध्यक्ष महबीर मुखी, विशिष्ठ अतिथि लालमुखी, मंगलसिंह कारवा, ओंकारनाथ कारवा, दिनु कारवा एवं सम्मानित अतिथि गोवर्धन नायक, राजकिशोर मुखी विप्लव तांति, अमित मुखी उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से बाबा साहब अंबेडकर की प्रतीमा का भव्य उद्घाटन किया. इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष महाबीर मुखी ने कहा कि मूल निवासी अनुसूचित जाती समाज आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है. उन्हें आर्थिक व राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने व समाज के बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास जारी रहेगा. सरकार भी अनुसूचित समाज की तरक्की के लिए कई जनकल्यानकारी योजनाएं चला रही है. जिसका लाभ समाज के अधिक से अधिक लोग उठाए और जो लोग सरकारी योजनाओं से वंचित है उन लोगों को इसके प्रति जागरूक करें. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-workers-listened-to-pm-modis-mind/">नोवामुंडी

: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

समाज के लोगों को किया जाएगा सम्मानित

उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में समाज के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर मंथन बैठक होगी, जिसमें समाज के बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद के प्रति जागरूक किया जाएगा. साथ ही मेधावी छात्रों के अलावा सरकारी विभिन्न पदों में कार्यरत समाज के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस दौरान उपस्थित अन्य कई वक्ताओं ने भी अपनी बातों को साझा किया तथा समाज के सर्वांगीण विकास एवं विशेषकर समाज हित में संगठन व सामाजिक एकता पर बल दिया. इस मौके पर मुख्य आयोजनकर्ता सिलाश कारवा, पिंटू कारवा, सूरज मुखी, अमित कारवा, कमला मुखी, पूर्णोंचंद्र कारवा, संजय मुखी, सरस्वती मुखी, राजू मुखी समेत सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित समाज के मनोहरपुर, आनंदपुर व झारखंड भर के विभिन्न जिलों के अलावे ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही