Manoharpur (Ajay Singh) : नववर्ष पर लोगों का पिकनिक मनाने का सिलसिला जारी है. शनिवार को मनोहरपुर के कोयल नदी तट पर स्थित मनमोहक एवं रमणीक पिकनिक स्पॉट वनशक्ती में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी ने परिवार के साथ पिकनिक का जमकर आनंद लिया. साथ ही विशेषकर युवा एवं बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल व डीजे के धुन पर डांस का लुत्फ उठाया. वहीं दाता शाह बाबा क्लब का पिकनिक काफ़ी आकर्षक व मनरोंजकपूर्ण रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-legal-awareness-workshop-organized-at-ghorabandha-middle-school/">जमशेदपुर
: घोड़ाबांधा मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यशाला आयोजित
: क्रांतिकारी आदिवासी महासभा का महाजुटान 23 जनवरी को, जुटेंगे हजारों लोग [wpse_comments_template]
: घोड़ाबांधा मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यशाला आयोजित
ये थे उपस्थित
क्लब के दर्जनों सदस्य पिकनिक पर वनशक्ती पहुंचकर सभी ने एक स्थान पर अपना सामान रखा. फिर वहां भ्रमण किया.और घंटो तक सभी ने खूब मस्ती की. इसके बाद सभी ने मिलकर साथ खाना खाया. थोड़ी देर विश्राम के बाद नाचने-गाने व बच्चों के खेल का प्रोग्राम शुरू हुआ. इस मौके पर दाता शाह बाबा क्लब समिति के सदस्यों के अलावा वनभोज में मुख्य अतिथि पंसस खुश्बू गुप्ता व समाजसेवी फारुख शेख ने पिकनिक में आयोजित बच्चो के लिए पासिंग द बॉल के विजेता बने शेखर सिंह को 500 रुपया नकद इनाम दिया. इस मौके पर गणेशसिंह, किशन सिंह, रोहित साहू, कृष्णा यादव, प्रत्युष यादव, मैक्स यादव समेत पिकनिक स्पॉट पर नये साल का जश्न मनाने आए सैंकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mahajutan-of-revolutionary-tribal-general-assembly-on-january-23-thousands-of-people-will-gather/">चाईबासा: क्रांतिकारी आदिवासी महासभा का महाजुटान 23 जनवरी को, जुटेंगे हजारों लोग [wpse_comments_template]
Leave a Comment