Search

 
 
 

मनोहरपुर : पारा शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने विनय

 
Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को संत अगस्तीन कॉलेज परिसर में पारा शिक्षक संघ मनोहरपुर इकाई की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक शिवनाथ महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. जिसमें पारा शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. साथ ही पारा शिक्षक संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए रूपरेखा व रणनीति पर विशेष चर्चा हुई. बैठक में पुराने पारा शिक्षक संघ को भंग करते हुए नया एकीकृत पारा शिक्षक संघ का गठन किया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार महतो एवं कार्यकारी सचिव प्रदीप पूर्ति को मनोनीत किया गया तथा अगली बैठक आगामी 30 जून को रखी गई. 30 जून को आयोजित बैठक में संघ के संगठन का विस्तार किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य रूप से लिंगराज महतो, रघुनाथ महतो, मनोज महतो, रोशन पूर्ति, रघुनाथ गोप समेत दर्जनों पारा शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-students-who-achieved-success-in-competitive-examination-were-honored/">चक्रधरपुर

: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही