Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : धानापाली में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण

Manoharpur(Ajay singh) : जंगली हाथियों के झुंड ने रविवार देर रात प्रखंड के धानापाली विपुलकुदर गांव में जम कर उत्पात मचाया. जंगली हाथियों का झुंड अचानक गांव में घूस गया और ग्रामीणों पर हमलों कर दिया. रात में घर में सो रहे आनंद गोप के परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई. हाथियों ने उसके घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखें बर्तन व घरेलू सामग्री के अलावा अनाज,सब्जियों को चट कर गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fierce-fire-in-kadma-market-more-than-ten-shops-burnt/">जमशेदपुर

: कदमा बाजार में लगी भीषण आग, दस से ज्यादा दुकानें जली

आधा दर्जन से ज्यादा किसानों के खेतों को भी नुकसान पहुंचाया

हाथियों ने घर की छप्पर, दीवार, खिड़की को भी नुकसान पहुंचाया है. पीड़ित आनंद गोप ने बताया कि रात को घर पर अपने परिवार के साथ सोया हुआ था, इसी दौरान हांथियो के झुंड ने घर पर हमला कर दिया. उसके परिजनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. हाथियों के उत्पात से अब घर में खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. हाथियों ने गांव के आधा दर्जन से ज्यादा किसानों के खेतों को भी नुकसान पहुंचाया है. बाद में ग्रामीणों ने आग और पटाखे जलाकर हाथियों को खदेड़ा. धानापाली, विपुलकुदर व आस-पास में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. इससे लोग रतजगा करने को विवश है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-people-of-the-area-are-yearning-for-a-better-playground/">आदित्यपुर

: एक बेहतर खेल मैदान के लिए तरस रही है क्षेत्र की जनता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही