Search

 
 
 

मनोहरपुर : सर्पदंश से महिला गंभीर, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur(Ajay Singh) : बारिश का मौसम आते ही सारंडा समेत मनोहरपुर,आनंदपुर प्रखंड में सर्पदंश का प्रकोप बढ़ जाता है. जहरीले सर्पदंश के शिकार मरिजों का मनोहरपुर सीएचसी में आना लगातार जारी है. दो दिनों के भीतर जहरीले सांप काटने से पीड़ित पांच मरिजों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. इनमें चार महिला समेत एक युवक भी शामिल है. मंगलवार देर रात जहरीले सांप के काटने से चिड़िया की 45 वर्षीय महिला भारती हेंब्रोम को गंभीर हालत में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. स्थानीय चिकित्सकों ने पीड़ित महिला की नाज़ुक हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/political-excitement-increased-after-nitish-kumars-meeting-with-the-governor-of-bihar/">बिहार

के राज्यपाल से नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी 

सीएचसी में सर्पदंश के शिकार मरिजों का आना जारी

जहरीले सांप काटने से हर साल दर्जनों लोग प्रभावित हो रहे है. दो दिनों के भीतर एतवारी लुगून (35 वर्ष) बड़पोश, भारती हेंब्रोम (45वर्ष) चिड़िया, लुदरिश सुरीन (35वर्ष) कमारबेड़ा, हेमा महतो (55वर्ष) बड़पोष एवं सुफल होरो (26वर्ष) सर्पदंश की शिकार हो चुके है. समय पर अस्पताल में उपचार नहीं कराने से कई लोग की जान भी चली जाती है. ऐसे में विशेषकर जंगली क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेषकर सावधानी व जागरूक रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :स्कूल">https://lagatar.in/school-recruitment-scam-ed-summons-trinamool-congress-leader-sayoni-ghosh/">स्कूल

भर्ती घोटाला : तृणमूल कांग्रेस की नेत्री सायोनी घोष को ईडी का समन, 30 जून को पेश होने को कहा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही