Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

Manoharpur (Ajay Singh) : सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की दीर्घायु एवं उनकी मंगल कामना के लिए शुक्रवार को वट सावित्री की पूजा की. महिलाओं ने सुबह से ही विभिन्न मंदिर परिसर व वट वृक्षों के नीचे पूजा अर्चना की तथा अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की मंगल कामना के लिए वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा. साथ ही पूजा अर्चना करने के उपरांत महिलाओं ने वट सावित्री व्रत संपन्न किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lpg-tanker-overturned-in-the-middle-of-the-road-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: बीच सड़क पर पलटा एलपीजी भरा टैंकर, बड़ा हादसा टला

वट सावित्री व्रत का महत्व

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन वट सावित्री की पूजा की जाती है. इस दिन महिलाओं द्वारा उपवास रखा जाता है जो बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. शास्त्रों के अनुसार वट सावित्री व्रत को करवा चौथ जितना ही महत्वपूर्ण बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही सावित्री अपने मृत पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आई थीं. तब से विवाहित महिलाएं हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही