Search

 
 
 

मनोहरपुर : सीएचसी में डीडीटी छिड़काव का प्रथम चक्र कर्मियों ने किया शुरू

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर सीएचसी में सोमवार को कीटनाशक (डीडीटी) छिड़काव प्रथम चक्र का शुभारंभ किया गया. मच्छर से होने वाले रोग एवं उसके रोक थाम हेतु डीडीटी छिड़काव का विधिवत् उद्घाटन डॉ. हरेंद्र मुंडा ने किया. उन्होंने बताया की मच्छर से होने वाले बीमारी के बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव अत्यंत आवश्यक है. कहा कि इसके रोकथाम को लेकर डीडीटी का छिड़काव मलेरिया जोन सारंडा समेत मनोहरपुर सीएचसी सर्किल अंतर्गत प्रभावित 26 उपस्वास्थ्य केंद्र के 147 गांवों में किया जाना है. जिससे क्षेत्र के 120578 जनसंख्या लाभान्वित होंगे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-intensification-of-coordination-between-trauma-center-transport-health-and-police-department/">हजारीबाग

: ट्रामा सेंटर, परिवहन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के बीच समन्वय बनाने की पहल तेज 

डीडीटी छिड़काव के लिए 9 दल को लगाया गया है

इस कार्य के लिए कुल 9 डीडीटी छिड़काव दल को लगाया गया है. वहीं डॉ. मुंडा ने कहा कि डोर टू डोर डीडीटी का छिड़काव प्रथम चक्र का शुभारंभ सोमवार से किया जो 45 दिनों तक चलेगा. उन्होंने मलेरिया मच्छर से बचाव एवं मलेरिया रोग के रोकथाम के लिए लोगों को अपने घरों में डीडीटी का छिड़काव करने की अपील की है. इस मौके पर मलेरिया निरीक्षक हरविंदर कुमार, एमपीडब्ल्यू इंद्रजीत घोष समेत स्वास्थ्यकर्मी एवं डीडीटी छिड़काव दल के सभी कर्मीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही