Manoharpur(Ajay Singh) : रेल क्रोसिंग के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया. घायल अवस्था में गिरे युवक को मनोहरपुर सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया. युवक का स्थानीय चिकित्सकों के देख-रेख में इलाज चल रहा है. घायल युवक 20 वर्षीय प्रभुसहाय चेरोवा मनोहरपुर थाना अंर्तगत रोंगो गांव का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने बाइक से देर रात मनोहरपुर से अपने घर रोंगों की ओर लौट रहा था. तभी युवक मनोहरपुर रेल क्रोसिंग के समीप बाइक से गिर गया. सूचना मिलने पर उसे सरकारी एंबुलेंस 104 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां युवक इलाजरत है. इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान">https://lagatar.in/200-fishermen-released-from-pakistan-and-returned-to-india-still-265-fishermen-are-in-jail/">पाकिस्तान
से 200 मछुआरे रिहा होकर भारत लौटे, अभी भी 265 मछुआरे जेल में बंद [wpse_comments_template]
से 200 मछुआरे रिहा होकर भारत लौटे, अभी भी 265 मछुआरे जेल में बंद [wpse_comments_template]
Leave a Comment