: अपार्टमेंट के आउट हाउस में आग लगने से जिंदा जला युवक, दूसरे की हालत गंभीर
कई फरियादियों की डीसी ने की आर्थिक मदद
चैनपुर के हरिनामोड़ से आये कैंसर पीड़ित सुनील राम ने डीसी को बताया कि उनका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है. जिसके लिए उन्हें कुछ आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है. इसपर डीसी ने रेड क्रॉस के माध्यम से पीड़ित सुनील राम को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. इसी तरह ऊंटारी रोड से आये सुनील चौधरी ने डीसी को बताया कि वो अपना बवासीर का ऑपरेशन रांची में करवाया था, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें वेल्लोर जाना है. उन्होंने भी डीसी से आर्थिक सहयोग की मांग की, इसपर डीसी ने सुनील चौधरी को भी 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. इसी तरह तरहसी से आये महेंद्र कुमार ने भी डीसी से अपनी बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की, इसपर डीसी ने उन्हें भी 10 हजार रुपए की मदद की. शुक्रवार को जनता दरबार में दिव्यांग पेंशन से संबंधित कई मामलों को डीसी ने सामाजिक सुरक्षा विभाग को अग्रसारित करते हुए तत्काल सभी आवेदनों को स्वीकृत करने के निर्देश दिये. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये, जिसे डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : 3000">https://lagatar.in/3000-pavement-shopkeepers-gherao-corporation-office-adamant-on-demand-of-vending-zone/">3000फुटपाथ दुकानदारों ने किया घेरा निगम कार्यालय, वेंडिंग जोन की मांग पर अड़े [wpse_comments_template]

Leave a Comment