Search

 
 
 

ऑटो दुर्घटना में कई घायल, कर्मियों की हड़ताल के कारण नहीं मिला एंबुलेंस

 

दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कर दिया गया रेफर

Mahuadand (Latehar) : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सोहरपाठ ग्राम के कई ग्रामीण एक ऑटो में सवार होकर गारु प्रखंड के बारेसाढ़ जंगल में खुखड़ी चुनने जा रहे थे. इसी दौरान दुवरसैनी घाटी में सामने से आ रही बाइक को बचाने के क्रम में ऑटो पलट गया. इस दुर्घटना में नंदन कंवर (19) का दाहिना पैर टूट गया और जमनी देवी पति सुईया कंवर को कमर में गंभीर चोट लग गई. इसके अलावा आधा दर्जन ग्रामीणों को भी हल्की चोटें आयी. सूचना मिलने पर बारेसांढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार कर चोटिल नंदन कंवर व जमनी देवी को रेफर कर दिया गया.

108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का दिखा असर

यहां से रेफर होने के बाद घायल के परिजन काफी परेशान दिखे. उन्हें रांची या डाल्टनगंज जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पा रहा था. पूछने पर बताया गया कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर 108 एंबुलेंसकर्मी हड़ताल में हैं. इस कारण कोई एंबुलेंस नहीं मिल पायेगा. बता दें कि दोनों घायल गरीब परिवार से आते हैं. घायल नंदन कंवर ने बताया कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर तबके के लोग हैं. मजदूरी कर घर का खर्चा चलता है. बुधवार को हमलोग खुखड़ी चुनने जंगल जा रहे थे, ताकि अगले दिन गुरुवार को महुआडांड़ के बाजार में खुखड़ी बेचकर कुछ पैसे कमाते. लेकिन यह दुर्घटना हो गयी. ऐसे में हम प्राइवेट वाहन बुक करने में असमर्थ हैं. सरकारी 108 एंबुलेंस की सुविधा मिलने से हम आसानी से बाहर इलाज करा पाते. जानकारी के अनुसार बाद में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उन्हें किराये पर एबुलेंस उपलब्ध कराया गया. जिससे घायल गुमला में इलाज कराने गये. एंबुलेंस का किराया 2800 रुपये लिया गया. बताया गया कि प्रति किलोमीटर दस रुपये की दर से किराया लगता है और छह सौ रुपये मेंटनेंस के रूप में लिया जाता है. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही