Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्ष के दो विधायक समेत कई नेता पहुंचे हक्का गांव, बाउरी ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

Chandwa : पिछले शुक्रवार की रात चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी. मामले को लेकर नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को चंदनकियारी विधायक सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव समेत अन्य भाजपा नेता हक्का गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. अपराधी बेलगाम हो गए हैं. हेमंत सोरेन की सरकार लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल साबित हुई. हक्का गांव में अपराधियों ने जिस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है, उससे राज्य ही नहीं पूरा देश मर्माहत है. इसे भी पढ़ें :  यूट्यूबर">https://lagatar.in/sc-expressed-surprise-over-imposition-of-nsa-against-youtuber-manish-kashyap-said-this/">यूट्यूबर

मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए लगाने पर SC ने जतायी हैरानी, कही ये बात
प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है. इस घटना में शामिल अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मौके पर भाजपा नेता प्रभात भुइंया, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री दीपक निषाद, देवमोहन सिंह, रिकी वर्मा, उमेश गंझु समेत जिले के कई नेता मौजूद थे.

झामुमो नेताओं ने की मुलाकात

झामुमो नेता सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरूण दुबे, जिला सचिव शमशुल होदा अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाका गांव पहुंचकर मृतक के परिजन से मिले और उनका ढांढस बंधाया. इन दौरान शितमोहन मुंडा, चंदवा मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत उरांव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे हक्का गांव

[caption id="attachment_615371" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-21-at-5.01.07-PM.jpeg"

alt="भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे हक्का गांव" width="1080" height="609" /> भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे हक्का गांव[/caption]   इसी बीच भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया और कहा कि भीम आर्मी हर संभव हर समय परिवार के साथ है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही