Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करमा की धूम, मांदर की थाप पर झूमे लोग समेत पलामू की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Medininagar : पलामू जिले सहित झारखंड बिहार और छतीसगढ़ से सटे हुए इलाकों में सोमवार को करमा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. करम पूजा से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं और इसका अपना-अपना इतिहास भी है. करमा पूजा का इतिहास बिहार के रोहतास किला से भी जुड़ा हुआ है. इतिहासकार इस संबंध में कई बिंदुओं पर जानकारी देते हैं और करमा पूजा के बारे में बताते हैं कि कैसे आक्रमणकारियों से बचने के लिए एक करम पेड़ के नीचे कुडुख समाज के लोगों ने शरण ली थी. पलामू के जीएलए कॉलेज के शिक्षक बर्नाड टोप्पो ने बताया कि ये बातें सन 1200 के आसपास की है, जब रोहतास स्टेट में कुडुख समाज का समावेश था और उनका व्यापार फल-फूल रहा था. उस दौरान आक्रमणकारियों ने रोहतास किला पर हमला करने की योजना तैयार की. इसकी जानकारी दो भाई करमा और धरमा को मिली. दोनों भाइयों ने तत्कालीन राजा को इसकी जानकारी दी और आक्रमण से बचने के लिए कुडुख समाज के लोगों ने रोहतास की गुफाओं में शरण ली. इसी किले के पास एक बड़े करम के पेड़ के नीचे सात दिन और सात रातों तक कुडुख समाज की महिलाएं और बच्चे छुपे हुए थे. इस घटना के बाद से करम पेड़ का महत्व कुडुख समाज में काफी माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है. करम पूजा के दिन करम पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर बहनें करमा और धरमा की तरह अपनी रक्षा के लिए का वचन अपने भाईयों से लेती हैं. सोमवार को पलामू के जीएलए कॉलेज परिसर में करम पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. यह आयोजन आदिवासी छात्रों के द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुये. इस दौरान पूजा का आयोजन कर सुख समृद्धि की कामना की गई. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य के साथ अखरा में झूमते-गाते इस उत्सव को मनाया.

एक सप्ताह के अंदर अघेरिया गांव में दूसरी बार चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हुसैनाबाद :  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के  अघेरिया कला गांव में बीती रात्रि अशोक बैठा के घर में चोरी हो गई. इसी सप्ताह लगभग पांच दिन पहले अघेरिया कला गांव में ही एक ही रात दो घरों में रमेश सिंह एवं महेंद्र सिंह के घर में चोरी हुई थी.  बीती रात्रि अशोक बैठा के घर से चोर इलाज के लिए रखे 10 हजार रुपए नगद, जेवरात, कपड़ा एवं बर्तन सहित लाखों रुपये का सामान ले गये. भुक्तभोगी ने इसकी सूचना दंगवार ओपी प्रभारी रविशंकर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को दी. हुसैनाबाद पुलिस एवं पूर्व मुखिया रामलखन यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर भुक्तभोगी से चोरी की जानकारी ली. भुक्तभोगी अशोक बैठा ने पुलिस को बताया कि रात्रि 9:30 बजे के बाद सभी लोग घर में सो गए. रात को लगभग 12 बजे जब नींद खुली एवं छत से नीचे उतरा तो घर का सारा कपड़ा वगैरह इधर-उधर जमीन पर बिखरा देखा. तब चोरी का शक हुआ. जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया एवं इसकी जानकारी दी. सभी लोग जगे और देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. वहीं बक्सा एवं अटैची गायब है, जिसमें पैसा और  जेवरात रखे हुए थे. चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया था. आसपास के लोगों को आवाज लगाई, मगर किसी ने नहीं सुना. पास के गांव पोखरापर के एक ग्रामीण को फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी. जिसके बाद कुछ लोग आये और घर के बाहर का दरवाजा खोला.  सुबह अटैची, बक्सा एवं कुछ कागजात घर से 200 मीटर की दूरी पर अघेरिया से काजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन रोड में फेंका हुआ मिला. पुलिस चोरी कांड की जांच में जुट गई है. लगातार हो रही चोरी की घटना से आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं.

पांकी विधायक ने की बैठक, संकल्प यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/10-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पांकी : पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने नीलांबर-पीतांबरपुर के मौर्या फार्म हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक की. कहा कि नीलांबर-पितांबरपुर की पावन धरती पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन 3 अक्टूबर को हो रहा है. नीलांबर-पीतांबरपुर के पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया जायेगा. बैठक में कार्यकर्ताओं से इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने को कहा गया. कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि संकल्प यात्रा यादगार होना चाहिए. सभी लोग अभी से इसकी तैयारी में जुट जाएं. लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएं. इस बैठक में भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा के पलामू जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद गुप्ता, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, विधायक जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, सतबरवा विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो,अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, पांकी के भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, भाजपा के श्याम ओझा, नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान, तरहसी प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद गुप्ता, भाजपा के विनोद कुमार राम, भोलानाथ साव, जितेंद्र मेहता, जयकिशोर प्रसाद गुप्ता, संजय चंद्रवंशी, शंकर शुक्ला, चंदन सिंह, वशिष्ठ सिंह, समाजसेवी अजय पासवान, प्रसिद्ध सिंह, चंदन सोनी, सुधीर तिवारी, अखिलेश चंद्रवंशी, पांकी प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी कमेश यादव, उज्ज्वल पांडे, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता साधु मांझी, अरुण सिंह, पप्पू मिश्रा, पिंटू यादव, मंटू शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे. बैठक के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. इस दौरान पांकी विधानसभा क्षेत्र के कुछ कार्डधारकों ने विधायक से मिलकर जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की मनमानी से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

भाजपा कार्यालय में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/11-45.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेदिनीनगर : पलामू जिले के मेदिनीनगर के भाजपा जिला कार्यालय 20 फुट्टा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने किया. वरिष्ठ नेता श्याम ‌नारायण दुबे ने कहा कि दीनदयाल जी का एकात्मक मानववाद ही राष्ट्र का मूल मंत्र है. राष्ट्रीयता के प्रतीक पंडित जी के विचार कल और आज के लिए भी प्रासंगिक है. पथ प्रदर्शक दीनदयाल जी के सपनों का भारत बनाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं. उन्हीं के बताए मार्ग का अनुशरण कर आगे बढ़ने से समाज और देश मजबूत होगा और उन्हीं के सपनों के भारत का नव निर्माण होगा. परशुराम ओझा, विपिन बिहारी सिंह, अमित तिवारी, नरेंद्र पांडे एवं सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में धर्मेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, शिवकुमार मिश्र, संजय सिंह, बंशी सिंह, अभिमन्यु तिवारी, ज्योति पांडे, सुधीर प्रसाद, प्रदीप सिन्हा, प्रवीण सिंह, निरंजन पासवान, निवेदन अग्रवाल, नवीन पांडे, अभय कुमार सिंह, जितेंद्र तिवारी, विजय ओझा, विभाकर पांडे, अविनाश वर्मा, प्रमोद सिंह, ईश्वरी पांडे, सोमेश सिंह, रीना किशोर, मंजू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रोजगार">https://lagatar.in/pm-modi-will-distribute-51000-appointment-letters-at-46-places-in-the-employment-fair/">रोजगार

मेला में 46 स्थानों पर पीएम मोदी बांटेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही