Search

हजारीबाग : सिविल सर्विसेज डे पर डीसी-एसपी समेत कई अधिकारी सम्मानित

Hazaribagh : सिविल सर्विसेज डे पर रामनवमी संरक्षण समिति की ओर से डीसी-एसपी समेत कई अधिकारियों को सम्मानित किया. इनमें डीसी नैंसी सहाय, एसपी मनोज रतन चोथे, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित और प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार शामिल हैं. समिति की ओर से प्रशिक्षु आईपीएस कुमार शियांश, सदर एसडीओ विद्याभूषण कुमार, सीसीआर डीएसपी आरिफ इकराम, सदर सीओ राजेश कुमार को भी अंगवस्त्र व रामचरित मानस की पुस्तक देकर सम्मानित किया. इस मौके पर डीसी ने रामनवमी संरक्षण समिति को साधुवाद देते हुए इसके सफल आयोजन में सबकी सहभागिता बताई. उन्होंने कहा कि रामनवमी संरक्षण समिति, रामनवमी महासमिति, सद्भावना विकास मंच सहित अन्य संगठनों ने मिल कर जिला और पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर महती भूमिका अदा की. वहीं एसपी मनोज रतन चोथे ने भी सभी की सहभागिता की सराहना की. इसे भी पढ़ें :  पटना">https://lagatar.in/long-live-atiq-ahmed-and-slogans-of-yogi-modi-murdabad-in-patna/">पटना

में अतीक अहमद अमर रहे और योगी -मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे
इस मौके पर रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी के सफल समापन में डीसी-एसपी समेत सभी अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कुशल नेतृत्व का परिचय दिया. अधिकारियों को सम्मानित करने वालों में महंत विजयानंद दास, राजकुमार यादव, दीपक नाथ सहाय, राजेश गोप, अखौरी ब्रजेश सहाय, निशांत प्रधान, अमर कुमार सिन्हा, सुनील केशरी, राजेश सिन्हा, अजय साव, ओमप्रकाश सिन्हा, ओम प्रकाश गोप सहित संरक्षण समिति के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sp-samman-21_787.jpg"

alt="" width="1600" height="1282" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/prerna-dixit_25-300x240.jpg"

alt="" width="300" height="240" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/shatabdai-majumdar_291-300x240.jpg"

alt="" width="300" height="240" /> इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp