Search

 
 
 

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी हुए इधर-उधर, राजेश कुमार बने रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त

 
Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/pankaj-kamboj-transferred-as-ranchi-dig/36852/">राज्य

के नौ आईपीएस का तबादला, पंकज कंबोज बने रांची डीआईजी

जिनका ट्रांसफर हुआ है, वे हैं 

  • अरुण वाल्टर सांगा को अगले आदेश तक सिमडेगा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. वे अभी सरायकेला खरसांवा में परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण पद पर पदस्थापित थे.
  • उमा महतो को संयुक्त सचिव स्तर में पदोन्नति करते हुए सरायकेला खरसावां में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में स्थानांतरित किया गया है. वे अभी हजारीबाग में पदस्थापित थे.
  • संदीप कुमार दोराइबुरु को सरायकेला खरसावां में सरायकेला खरसांवा में परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण पद पर पदस्थापित किया गया है. वे अभी धनबाद में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी के पद पर थे.
  • जुगनू मिंज को दुमका में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार का सचिव बनाया गया है. वे अभी रामगढ़ में अपर समाहर्ता के पद पर थे.
  • पवन कुमार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का निदेशक बनाया गया है.
  • राजीव रंजन कुमार को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर में उत्क्रमित करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का उप सचिव बनाया गया है.
  • राजेश कुमार को रांची नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. वे अभी स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में उपसचिव के पद पर थे.
  • ज्ञानप्रकाश मिंज को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची आयुक्त के सचिव पद पदस्थापित किया गया है. वे अभी जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक पद पर थे.
  • राजेश कुमार साह को मेदिनीनगर पलामू का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. वे पहले परिहन विभाग में अवर सचिव थे.
  • चिंटू दोराईबुरु कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का अवर सचिव बनाया गया है. पहले ये रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान रांची के उप निदेशक थे.
  • हर्ष मंगला को माध्यमिक शिक्षा झारखंड का निदेशक बनाया गया है.
  • नमन प्रियेश लकड़ा को आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है. वे अभी उप विकास आयुक्त जामताड़ा थे.

झारखंड सचिवालय के अधिकारियों का भी स्थानांतरण

  • झारखंड सचिवालय सेवा के विजय कुमार, को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे अभी संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड, रांची पद पर थे.
  • झारखंड सचिवालय सेवा के अनल प्रतिक मिंज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए अवर सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. ये पहले अवर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सचिवालय सेवा में पदस्थापित थे.
इसे भी पढ़ें : प्रशिक्षण">https://lagatar.in/babulal-insists-on-adopting-the-prime-ministers-views-in-the-training-camp/36860/">प्रशिक्षण

शिविर में बाबूलाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपनाने पर दिया जोर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही