Ranchi : बोकारो के झुमरा समेत अन्य इलाकों में सक्रिय नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मिथिलेश के सरेंडर के बाद 25 लाख के इनामी माओवादी निर्भय उर्फ बिरसेन उर्फ रघुनाथ हेंब्रम को उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी के अंतगर्त जिलगा सबजोन का जिम्मा दिया गया है.माओवदी निर्भय उर्फ बिरसेन संगठन में सैक का सदस्य है. जो गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव का रहने वाला है. उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी के अंतर्गत ऊपरघाट, झुमरा पहाड़, विष्णुगढ़ और रामगढ़ के क्षेत्र (इसे जिलगा सबजोन कहते हैं) की कमान मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन के जिम्मे थी. इसे भी पढ़ें - पहली">https://lagatar.in/general-budget-will-be-presented-on-february-1/">पहली
फरवरी को पेश होगा आम बजट, लोगों के बीच चर्चा तेज, सब चाहते हैं महंगाई पर लगाम
: NIT जमशेदपुर में इंजीनियरिंग एंड कंपीटिशनल मैकेनिज्म की पढ़ाई सत्र 2023 से होगी शुरू [wpse_comments_template]
फरवरी को पेश होगा आम बजट, लोगों के बीच चर्चा तेज, सब चाहते हैं महंगाई पर लगाम
15 जनवरी को दुर्योधन नक्सली संगठन से अलग हो गया था
उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा माओवादी संगठन ने पर्चा जारी कर दी है. पर्चा में आरोप लगाया है कि दुर्योधन भाकपा माओवादी से गद्दारी करते हुए अपनी पत्नी ननकी कोड़ा उर्फ सुजाता को लेकर 15 जनवरी की रात आठ बजे भाग गया था. वह पार्टी से 52 लाख 77 हजार रुपये नकद, एक टेबलेट, 83 हजार का एक मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल उपकरण अपने साथ ले गया था. संगठन ने उसे रीजनल कमेटी की सदस्यता से निलंबित करते हुए गद्दार घोषित किया है. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-engineering-and-competitive-mechanism-studies-in-nit-jamshedpur-will-start-from-session-2023/">आदित्यपुर: NIT जमशेदपुर में इंजीनियरिंग एंड कंपीटिशनल मैकेनिज्म की पढ़ाई सत्र 2023 से होगी शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment