Palamu : पलामू पुलिस के समक्ष सरकार की आत्मसमर्पण और पुर्नवास नीति के तहत दो माओवादियों ने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में सबजोनल कमांडर संतु भुइयां उर्फ संतोष भुइयां और सबजोनल कमांडर राजेश ठाकुर शामिल है. आत्मसमर्पण के दौरान पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए.दोड्डे, पलामू एसपी चंदन सिन्हा, गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा, सीआरपीएफ कमांडेंट सुदेश कुमार, आईपीएस ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, एनडीसी शैलेश कुमार ने दोनों नक्सलियों को माला पहनाकर बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. साथ ही एक-एक लाख का चेक भी प्रदान किया. आईजी राज कुमार लकड़ा, डीसी ए.दोड्डे और एसपी चंदन सिन्हा कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सरकार के आत्मसमर्पण और पुर्नवास नीति के तहत मिलने वाला लाभ दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : टेंडर">https://lagatar.in/tender-commission-scam-ed-seized-assets-worth-more-than-39-crores-suspended-chief-engineer-virendra-ram/">टेंडर
कमीशन घोटाला: निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ की संपत्ति ईडी ने किया जब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-32.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
स्कैम के आरोपी ईडी कोर्ट में हुए पेश, फिर से सभी 5 दिन की ED रिमांड पर [wpse_comments_template]
कमीशन घोटाला: निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ की संपत्ति ईडी ने किया जब्त
दोनों कई बड़ी नक्सली वारदात में रहा है शामिल
माओवादी संतु भुइयां उर्फ संतोष नौडीहा बाजार और राजेश ठाकुर नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पांच लाख के इनामी संतु भुइयां दो दर्जन से अधिक बड़ी नक्सली घटनाओं में संलिप्त है. वहीं राजेश ठाकुर आधा दर्जन से अधिक बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है. दोनों के खिलाफ पलामू के भंडरिया, नौडीहा, पांकी, छत्तरपुर और मदनपुर के थाने में कई मामले दर्ज हैं.alt="" width="600" height="400" />
निजी कारणों से थाम लिया था हथियार
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी सबजोनल कमांडर संतु भुइयां और राजेश ठाकुर ने कहा कि निजी कारण से हथियार थामा था. संगठन में 2015 से सक्रिय थे. दोनों ने कहा कि संगठन में शामिल होने से पहले जो लोभ-लालच दिया जाता है, वह सब कहने की बातें है. संगठन में शामिल होने के बाद सिर्फ उनका उपयोग किया जाता है. दोनों ने कहा कि अपने बच्चों और परिवार की भविष्य की खातिर हथियार डाला है. साथ ही अपने साथियों से भी अपील कर रहे हैं कि वह भी सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें.माओवादियों को लगा बड़ा झटका
पलामू पुलिस का कहना है कि दोनों के सरेंडर करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. पलामू पुलिस ने माओवादियों-नक्सलियों से अपील की है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर कर इसका लाभ उठाएं. नहीं तो पुलिसिया कार्रवाई के लिए तैयार रहें. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-accused-appeared-in-ed-court-again-all-on-ed-remand-for-5-days/">लैंडस्कैम के आरोपी ईडी कोर्ट में हुए पेश, फिर से सभी 5 दिन की ED रिमांड पर [wpse_comments_template]
Leave a Comment