Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा, रिलांयस  इंडस्ट्रीज घाटे में रही

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi :  सेंसेक्स की ट़ॉप 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 1,11,012.63 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. आंकडों पर नजर डालें तो सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे. सर्वाधिक घाटे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही.  समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 24,635.68 करोड़ रुपये के उछाल से 13,82,280.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/assam-cm-himanta-said-possible-decision-in-next-45-days-to-remove-afspa-from-nagaland/">असम

CM हिमंता ने कहा, नगालैंड से AFSPA हटाने को लेकर अगले 45 दिनों में फैसला संभव

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 9,641.77 करोड़ रुपये बढ़ा

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 22,554.33 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,164.27 करोड़ रुपये पर पहुंची.   इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 14,391.25 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 5,54,444.80 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 10,934.61 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 7,94,714.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.  इस क्रम में एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 9,641.77 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,68,480.66 करोड़ रुपये पर और विप्रो का 9,164.13 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 3,92,021.38 करोड़ रुपये पर पहुंचा. इसे भी पढ़ें : NEET">https://lagatar.in/neet-pg-2022-appeal-to-the-supreme-court-of-the-centre-allow-this-year-will-change-the-norms-of-ews-quota-from-the-next-session/">NEET

PG 2022 : केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, इस साल इजाजत दे दें, अगले सेशन से EWS कोटे के मानदंडों में करेंगे बदलाव

रिलायंस इंडस्ट्रीज घाटे में रही   

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत सप्ताह के दौरान 8,902.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,13,973.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी.  बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 7,575.11 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 4,21,121.74 करोड़ रुपये रहा. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन भी 3,212.86 करोड़ रुपये बढ़कर 4,10,933.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.  इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 2,772.49 करोड़ रुपये की गिरावट आयी. यह 16,01,382.07 करोड़ रुपये रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा. फिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,129.51 अंक या 1.97 प्रतिशत के लाभ में रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही