Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा, बजाज फाइनेंस टॉप गेनर

LagatarDesk : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 313.07 अंक टूटकर 59017.8 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 49.95 अंक फिसलकर 17554.4 के स्तर पर खुला. हालांकि थोड़े देर के बाद बाजार संभल गया. सेंसेक्स 129.88 अंकों की तेजी के साथ 59460.77 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. जबकि 19.50 अंक चढ़कर 17623.8 के लेवल पर कारोबार करने लगा. (पढ़ें, अडानी">https://lagatar.in/adani-replied-to-hindenburg-in-413-pages-said-this-is-an-attack-on-indias-development/">अडानी

ने हिंडनबर्ग को 413 पन्नों में दिया जवाब, कहा- यह भारत के विकास पर है हमला)

बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3.61 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 19 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 11 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3.61 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि पावरग्रिड के शेयरों में 2.72 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/today-the-central-government-called-an-all-party-meeting-the-budget-session-will-start-from-january-31/">आज

केंद्र सरकार ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में पावरग्रिड, एचयूएल, भारती एयरटेल, टाइटन और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : पठान">https://lagatar.in/pathan-in-5-days-did-business-of-282-crores-earned-550-crores-worldwide/">पठान

ने 5 दिनों में 282 करोड़ का किया बिजनेस, वर्ल्डवाइड पर 550 करोड़ कमाई की

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एसबीआई, सनफार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. वहीं लार्सन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाटा स्टील, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रातभर">https://lagatar.in/cold-increased-in-delhi-ncr-due-to-overnight-rain-even-today-rain-alert-with-strong-winds-in-many-cities/">रातभर

हुई बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी है. अडानी एंटरप्राइजेज में 8 फीसदी की तेजी है. जबकि अडानी टोटल गैस में 20 फीसदी तक की गिरावट आयी है. अडानी ग्रीन में 15 फीसदी और अडानी ट्रांसमिशन में 15 फीसदी की गिरावट है. इसे भी पढ़ें : बापू">https://lagatar.in/special-on-bapus-death-anniversary-bapus-urn-was-brought-to-hazaribagh/">बापू

की पुण्यतिथि पर विशेष : हजारीबाग लाया गया था बापू का अस्थि कलश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही