Search

 
 
 

Bokaro News: रैन बसेरा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति पर लगा हत्या का आरोप

Bokaro News: महिला का पति मूल रूप से गिरिडीह जिले के ताराटांड़ का रहने वाला है और यहां रैन बसेरा में पत्नी के साथ रह रहा था.‎ परिजनों का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद से उसका पति मौके से फरार हो गया.
 
फाइल फोटो

Bokaro News: बेरमो अनुमंडल के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिंह नगर में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान तितली देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति के साथ सिंह नगर स्थित रैन बसेरा में रह रही थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता पिंकू पासी ने अपने दामाद टिकला पासी पर बेटी की हत्या करने का सीधा और गंभीर आरोप लगाया है. पिता का कहना है कि टिकला पासी ने ही तितली देवी की गला दबाकर हत्या की है. 

इसे भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि महिला का पति मूल रूप से गिरिडीह जिले के ताराटांड़ का रहने वाला है और यहां रैन बसेरा में पत्नी के साथ रह रहा था.‎ परिजनों का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद से उसका पति मौके से फरार हो गया. इस पूरे मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब यह बात सामने आई कि घटना के बाद से दंपती का मासूम बच्चा भी लापता है. 

 

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही