Search

झारखंड की शान व नागरिक सेवा के मिसाल थे शहीद एतवा उरांव- सुखदेव भगत

Lohardaga : शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास बूढ़ा खुखरा मांडर का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचा, उन्हें बुके देकर सम्मानित किया. 5 सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बनकर शामिल होने का आग्रह किया. जिसे सांसद ने स्वीकार किया. 24 वर्षों से लगातार शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है. इस दौरान सुखदेव भगत ने कहा कि शहीद एतवा उरांव चौकीदार का काम करते थे. 26 जून 1996 को अपनी जान की परवाह किए बगैर कोयल नदी में आठ लोगों की जान बचाने में शहीद हो गए थे. एतवा उरांव के अदम्य साहस और कर्तव्य परायणता के लिए भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति ने 1998 को मरणोपरांत इन्हें सर्वोच्च जीवन रक्षा पदक प्रदान कर सम्मानित किया था. जीवन रक्षा पदक अब तक झारखंड और बिहार में किसी को नहीं मिला है. शहीद एतवा झारखंड की शान और नागरिक सेवा के मिसाल थे. इसे भी पढ़ें –सरकारी">https://lagatar.in/government-employees-can-now-submit-their-property-details-on-september-5-deadline-extended/">सरकारी

कर्मी पांच सितंबर जमा कर सकते हैं संपत्ति का ब्यौरा, डेडलाइन बढ़ी

सांसद ने इन लोगों ने की मुलाकात

इससे आगे सासंद ने कहा कि शहीद हमेशा हम सबों को राष्ट्रहित में काम करने के लिए प्रेरणा देने का काम करते हैं. खेल के माध्यम से शहीदों को याद करना, उन्हें सम्मान देना बहुत ही अच्छा कार्य है. इसके लिए सांसद ने शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के प्रतिनिधि को बधाई दी. मौके पर न्यास के खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, रशीद अंसारी, विनोद खलखो, इरफान अंसारी, अब्दुला अंसारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-legislature-party-meeting-concluded-brainstorming-on-assembly-elections/">कांग्रेस

विधायक दल की बैठक में झारखंड विस चुनाव की तैयारियों पर मंथन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp