Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीद जवान अभिषेक कुमार के परिजनों को मिलेगा दस लाख रुपये का मुआवजा

Ranchi : रांची डीसी को शहीद जवान के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश मिला है. यह निर्देश सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का द्वारा रांची डीसी राहुल सिन्हा को दिया गया है. डीसी को दिये गये आदेश में कहा गया है कि 24 अक्टूबर 2020 को देश के लिए कर्तव्य निर्वहन करने के दौरान लेह लद्दाख में बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण शहीद सेना के जवान अभिषेक कुमार के परिजनों को 10 लाख रूपए आवंटन किया जाता है. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/late-night-flirting-with-female-doctor-rims-angry-medical-students-created-ruckus/">रिम्स

की महिला चिकित्सक के साथ देर रात छेड़खानी, आक्रोशित मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा

तीन साल पहले हुई थी मौत

बता दें कि रांची जिले के चान्हो के चोरेया गांव के रहने वाले जवान अभिषेक कुमार साहू 24 अक्टूबर 2020 को लद्दाख में शहीद हो गये थे. उनकी उम्र 25 साल थी. गश्त के दौरान अभिषेक कुमार खाई में घायल हालत में मिले. उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आयी थीं.अभिषेक को सैनिक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका. अभिषेक के पिता की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है. अभिषेक 3 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. अभिषेक के घर में 80 साल की दादी, 55 साल की मां, 28 साल के एक भाई हैं. उनकी बहन आरती की शादी हो चुकी है. अभिषेक 2015 में सेना में भर्ती हुए थे . वह सेना में जीडी के पद पर थे. इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-big-blow-to-rana-ayyub-from-sc-dismissed-petition/">मनी

लांड्रिंग मामला : SC से पत्रकार राणा अय्यूब को बड़ा झटका, खारिज की याचिका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही