Search

 
 
 

जयंती पर याद किए गए “चुआड़ विद्रोह” के महानायक शहीद रघुनाथ महतो

 
Ranchi: रघुनाथ चुआड़ सेना रांची की ओर से अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध प्रथम संगठित जनविद्रोह "चुआड़ विद्रोह" (1767-1778 ई.) के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 285वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर लोवाडीह, रांची स्थित शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अंग्रेजों के जुल्म और महाजनों के शोषण के खिलाफ किसान वर्ग का नेतृत्व करते हुए उन्होंने विद्रोह का बिगुल फूंका था. 21 मार्च 1738 को नीमडीह थाना अंतर्गत रघुनाथपुर के घुटियाडिह गाँव में जन्मे रघुनाथ महतो विद्रोह के दौरान 05 अप्रैल 1778 को सिल्ली के किता-लोटा गांव में अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए थे. इसे पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-the-worlds-most-important-political-party-is-heading-towards-victory-in-2024-as-well-wall-street-journal/">भाजपा

दुनिया की सर्वाधिक महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी, 2024 में भी जीत की ओर बढ़ रही है : वॉल स्ट्रीट जर्नल

राजभवन के मूर्ति गार्डेन में लगे प्रतिमा

रघुनाथ चुआड़ सेना ने झारखंड सरकार से मांग है कि शहीद की गौरवगाथा को इतिहास में समुचित स्थान देने का काम किया जाए, और राजभवन स्थित मूर्ति गार्डेन में शहीद की प्रतिमा स्थापित कर उचित सम्मान देने की दिशा में पहल हो.

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से महीपाल,केशव महतो कमलेश,रतन महतो,जितेन्द्र,अमर महतो,जगतपाल,देवेन्द्र महतो,ललित,भागवत, कुमार, संतोष,गुरुचरण,कमलाकांत,हेमंत,हरिदास, रतन सत्यर्थी,अंगद नायक, विदेशी महतो,मनोरंजन,धनेश्वर,बुद्धेश्वर समेत कई लोग शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-अमित">https://lagatar.in/comment-case-on-amit-shah-in-chaibasa-rahul-gandhi-gets-relief-from-high-court/">अमित

शाह पर चाईबासा में टिप्पणी मामलाः राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही