Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारवाड़ी कॉलेज के छात्र प्रणव राम तिवारी संसद के सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब मिलने पर सम्मानित

मारवाड़ी कॉलेज के स्नातक (चार वर्ष) के अंग्रेजी विभाग के छात्र एवं एनएसएस यूनिट-2 के स्वयंसेवक प्रणव राम तिवारी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान और अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज के स्नातक (चार वर्ष) के अंग्रेजी विभाग के छात्र एवं एनएसएस यूनिट-2 के स्वयंसेवक प्रणव राम तिवारी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान और अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.

 

प्रणव राम तिवारी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जो उनकी प्रभावशाली वक्तृत्व कला और भाषण शैली को दर्शाता है. हाल ही में उन्होंने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया.

 

इससे पहले वे चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में वाद-विवाद प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया है.

 

सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा प्रणव की उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं. महाविद्यालय ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव तत्पर है.

 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, कॉलेज के बर्सर, अंग्रेजी विभाग के रोनाल्ड खलखो, एनएसएस यूनिट-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही