Search

 
 
 

नीता अंबानी सेंटर की ग्रैंड सेलिब्रेशन में सितारों का मेला, सलमान- रणवीर ने लूटी लाइमलाइट

बीती रात मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी सालगिरह के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई
 

Lagatar desk : बीती रात मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी सालगिरह के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई.इस खास इवेंट में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. नीता अंबानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

 

सलमान खान का दिखा स्टाइलिश अंदाज

वहीं सलमान खान ने अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की, जबकि जावेद अख्तर और शबाना आजमी पारंपरिक लिबास में नजर आए.इसी बीच, अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में चल रहे रणवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए. 

 

 

बताया जा रहा है कि उनकी फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है. कार्यक्रम में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी साथ नजर आए, जहां कियारा साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं. इसके अलावा सोनाली बेंद्रे, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, ए. आर. रहमान, अनन्या पांडे और नीतू कपूर सहित कई अन्य सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही