Search

 
 
 

महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा, कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार 9 लोगों की मौत, 6 बच्चे भी शामिल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां दिंडोरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी से भरे कुएं में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई, जिनमें 6 छोटे बच्चे भी शामिल हैं.
 

Lagatar Desk :  महाराष्ट्र के नासिक जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां दिंडोरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी से भरे कुएं में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई, जिनमें 6 छोटे बच्चे भी शामिल हैं.

 

मृतकों में सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी भी शामिल हैं. बच्चों में एक 7 साल की मासूम बच्ची भी थी. मरने वाले सभी इंदोरे गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. हादसे ने पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 

 

जानकारी के अनुसार, दरगुडे परिवार एक निजी कोचिंग कार्यक्रम से लौट रहा था. देर रात होने के कारण सड़क पर कम लाइट थी. इसी दौरान चालक ने कार नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे पास के गहरे कुएं में जा गिरा. कुएं में पानी भरा होने के कारण किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और सभी की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे. वहीं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

 

कार में सवार सभी लोगों ने दम तोड़ दिया था. पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. दिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही