Search

 
 
 

मारवाड़ी सम्मेलन ने बुंडू के पांचा में बांटे 150 कंबल

 
Ranchi : कड़ाके की ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए जनसेवा के तीसरे चरण में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा बुंडू प्रखंड के तैमारा एवं पांचा गांव में 150 जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल बांटे गये. पांचा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री ललित कुमार पोद्दार एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि इस कंपकपाती ठंड में सभी को बचने और बचाने की आवश्यकता है. उन्होंने मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा चलायी जा रही सेवा योजना के उद्देश्यों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला. कहा कि दूसरे के लिए जीना ही परोपकार है. अपने जीवन के साथ- साथ जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता है. गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है. मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा जन सेवा का कार्य निरंतर चलता रहेगा. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/sarna-prayer-meeting-cum-conference-in-ranchi-demand-for-sarna-religion-code-and-raised-issue-of-parasnath/">रांची

में सरना प्रार्थना सभा सह सम्मेलन : सरना धर्म कोड की मांग और पारसनाथ का उठा मुद्दा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही