Search

 
 
 

Giridih News: मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा की ओर से रविवार को कालीबाड़ी चौक स्थित डी क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मधुमेह (डायबिटीज), रक्तचाप (बीपी) एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा की ओर से रविवार को कालीबाड़ी चौक स्थित डी क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मधुमेह (डायबिटीज), रक्तचाप (बीपी) एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई. इस दौरान कुल 145 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया.

 

Uploaded Image

 

शाखा सचिव युवा निखिल झुनझुनवाला ने बताया कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक माह गिरिडीह के अलग-अलग क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

इसे भी पढ़ें: 

शाखा अध्यक्ष युवा अंकित सरावगी ने शाखा सचिव निखिल झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष शेखर जालान तथा जॉइंट सेक्रेटरी अंकुश बसाईवाला के सहयोग की भी सराहना की, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका. शिविर के दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, गिरिडीह शाखा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश खेतान, युवा धीरज जैन, राहुल केडिया एवं अमित अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा ने सभी चिकित्सकों, डी क्लब के सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही