Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के स्टील गेट में अटल जी की प्रतिमा लगाने का मासस नेता ने किया विरोध

Putki : मार्क्सवादी समन्वय समिति के केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने स्टील गेट में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का विरोध किया है. उन्होंने 4 जनवरी को जारी विज्ञप्ति में कहा कि जिस जगह अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने और पार्क लगाने के प्रस्ताव को बीसीसीएल सीएमडी ने सहमति दी है वहां दो दशक पहले से शहीद भगत सिंह का स्मारक व मूर्ति स्थापित है. सांसद पीएन सिंह ने एक साजिश के तहत उक़्त स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव सीएमडी को दे दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और स्मारक के साथ छेड़छाड़ की गई, तो मासस आंदोलन करने को विवश होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-couple-injured-by-truck-accident-in-sindri-villagers-block-road/">धनबाद

: सिंदरी में ट्रक के धक्के से दंपती घायल, ग्रामीणों ने की सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही