Search

 
 
 

Hazaribagh News: योग दिवस पर VBU में किया जाएगा सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार 21 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है Yoga for healthy ageing अर्थात स्वस्थ जीवन के लिए योग.
 

Hazaribagh: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार 21 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है Yoga for healthy ageing अर्थात स्वस्थ जीवन के लिए योग.

 


आयोजन में विशिष्ट अतिथि सह विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक के रूप में योगसरिता, योगसंस्थान की सरिता शर्मा योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन करेंगी.  शर्मा विश्वविद्यालय के डिजिटल स्टूडियो में योग केंद्र द्वारा चयनित तीन योग शिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से योगाभ्यास का प्रशिक्षण देंगी. डिजिटल स्टूडियो से इसी का लाइव प्रसारण यूट्यूब के द्वारा प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

 


योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम की व्यवस्था विश्वविद्यालय मुख्यालय के जेसी बोस भवन में अवस्थित एडवांस्ड साइंस लैब के प्रशाल में किया गया है. यहां लगभग 50 की संख्या में शिक्षार्थी होंगे जो डिजिटल स्टूडियो के लाइव प्रसारण को बड़े स्क्रीन पर देखते हुए योगाभ्यास करेंगे. इस केंद्र में प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह सक्रिय भूमिका में रहेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही