Search

BREAKING: डिबडीह पुल पर चार वाहनों में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कृषि निदेशक

Ranchi: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल के पास सोमवार को चार वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कृषि विभाग के निदेशक की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के समय निदेशक गाड़ी में मौजूद थे और बाल-बाल बच गए. हादसे में वाहन चालक को चोट लगी है.
 
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कृषि विभाग के निदेशक को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की.

चार वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दुर्घटना किस कारण हुई, इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही