Search

 
 
 

दादरा और नगर हवेली के गैस गोदाम में जोरदार विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल

केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के सेल्वास में आज शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक नाइट्रोजन गैस गोदाम में सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दशहत का माहौल बन गया.
 

Lagatar Desk :   केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के सेल्वास में आज शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक नाइट्रोजन गैस गोदाम में सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दशहत का माहौल बन गया.  

 

इस हादसे में गोदाम प्रबंधक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. 

 

 

बताया जा रहा है कि सुबह के समय गोदाम में कर्मचारी गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हुआ, जिसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा दूर तक जा गिराय 

 

धमाके की आवाज आसपास के इलाके में दूर तक सुनी गई. स्थानीय लोगों की मानें तो उन्हें भूकंप जैसे झटके महसूस हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुए विस्फोट से वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों और राहगीरों में भी दहशत फैल गई. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.  मलबे में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. 

 

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. प्राथमिक तौर पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि रिफिलिंग प्रक्रिया के दौरान कहां चूक हुई, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही