Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईसाई समुदाय ने की पूर्वजों के कब्रों की सफाई, 5 को करेंगे फूल अर्पित

रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा ईस्टर पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. शनिवार को जीईएल चर्च और सीएन आई चर्च के कब्रिस्तानों को रंग रंगोन से सजाए गए हैं. मान्यता है कि प्रभु यीशु मसीह क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे. इसी पुनरुत्थान की याद में कब्रों में साफ सफाई की तैयारी शुरू हो गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रविवार को ईसाई समुदाय द्वारा ईस्टर पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. शनिवार को जीईएल चर्च और सीएन आई चर्च के कब्रिस्तानों को रंग रंगोन से सजाए गए हैं. मान्यता है कि प्रभु यीशु मसीह क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे. इसी पुनरुत्थान की याद में कब्रों में साफ सफाई की तैयारी शुरू हो गई है.

 

 

ईस्टर से पूर्व शनिवार को बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग कब्रिस्तानों में एकत्र हुए. यहां उन्होंने अपने पूर्वजों के कब्रों की साफ-सफाई की, उन्हें सफेद रंग से सजाया है. 5 अप्रैल को फूल अर्पित की जाएगी. विनती प्रार्थना होगी. परिवार के दिवंगत सदस्यों को याद किया जाएगा. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी.
ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि शनिवार रात से ही चर्चों में विशेष आराधना शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में विश्वासी शामिल होंगे. रविवार सुबह 3 बजे से ही ईस्टर का त्योहार मनाया जाएगा.

 

सभी मृतकों का पुनरुत्थान होगा- अंजली होरो


विश्वासी अंजली होरो ने बताया कि कब्र में दो चाचा को दफनाए गए हैं. आज उनकी स्मृति में रंग रोगन कर रहे हैं. जिस प्रकार यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे, उसी प्रकार एक दिन सभी मृतकों का पुनरुत्थान होगा. बाइबल के अनुसार, उनके पुनः आगमन पर मृत आत्माओं को पुनर्जीवन मिलेगा और उन्हें स्वर्ग में स्थान प्राप्त होगा.


एक दिन हर व्यक्ति इसी परंपरा का हिस्सा बनेंगे


लोगों ने बताया कि पूर्वजों की स्मृति को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है. हर पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए. अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान और आस्था बनाए रखें, क्योंकि एक दिन हर व्यक्ति इसी परंपरा का हिस्सा बनेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही