Search

 
 
 

रांची के कांके रोड स्थित मेडिकल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जिले के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन के समीप एक दुकान में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई.
 

Ranchi :  जिले के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन के समीप एक दुकान में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई. 

 

 

स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी तुरंत फायर विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे आस-पास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका.

 

हालांकि इस अगलगी में दुकान में रखे सारे सामान जलकर नष्ट हो गये, जिससे दुकान मालिक को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है. पुलिस और फायर विभाग की टीमें आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है. अभी तक किसी शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही