Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: 22 जुलाई से चलेगी मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन, उर्स पर होगा 2 मिनट का ठहराव

जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. अतिरिक्त भीड़ और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है.

 इसे भी पढ़ें: 

वहीं, आलम बाबा उर्स मुबारक के अवसर पर 10 जुलाई को दुबराजपुर और चिनपाई स्टेशनों के बीच चलने वाली कई मेमू ट्रेनों को दो-दो मिनट का विशेष ठहराव देने का निर्णय लिया गया है. रेलवे के इस फैसले से जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, चित्तरंजन, आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

 

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

 

वहीं गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:40 बजे मऊ पहुंचेगी.

 

यह स्पेशल ट्रेन जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल, स्लीपर तथा वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.

 

इसके अलावा, आलम बाबा उर्स मुबारक के अवसर पर 10 जुलाई 2026 को दुबराजपुर और चिनपाई स्टेशनों के बीच चलने वाली 63529/63530, 63531/63532, 63533/63534, 63535/63536 तथा 63537/63538 अंडाल-रामपुरहाट/सैंथिया-अंडाल मेमू ट्रेनों को दोनों दिशाओं में दो-दो मिनट का विशेष ठहराव दिया जाएगा.

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष व्यवस्था केवल 10 जुलाई के लिए लागू रहेगी. इसका उद्देश्य उर्स के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं व यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही