Ranchi News: रांची जिले के मुस्लिम समुदाय के बीच अब निकाह पढ़ाने और निकाह प्रमाण-पत्र जारी करने की जिम्मेदारी मौलाना यूसुफ मिफ्ताही निभाएंगे. झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने रांची का शहर काजी नियुक्त करते हुए विवाह निबंधक घोषित किया है. राज्यपाल के आदेश पर यह अधिसूचना जारी की गई है. मौलाना यूसुफ मिफ्ताही को जिले के भारतीय मुस्लिम समुदाय के बीच विवाह की रस्म अदा कराने और इसके प्रमाण-पत्र जारी करने की अनुमति दी गई है.
मौलाना यूसुफ मिफ्ताही पिछले 33 वर्षों से हिंदपीढ़ी स्थित मक्का मस्जिद में इमाम की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वे 1993 से लगातार यहां नमाज पढ़ाते आ रहे हैं. उन्होंने दीनी तालीम के साथ पटना बोर्ड से फोकानिया, इलाहाबाद बोर्ड से आलिम और मऊनाथ भंजन (उत्तर प्रदेश) से फाजिल की डिग्री हासिल की है.
इसे भी पढ़ें:
शहर काजी की जिम्मेदारी मिलने पर मौलाना यूसुफ मिफ्ताही ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है. उनकी नियुक्ति पर रांची के उलेमा और मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी है.
इस मौके पर वार्ड पार्षद मो. असलम, मो. इस्माइल अंसारी, कारी खुर्शीद, खालिद सैफुल्लाह, हाजी शरिक नदीम, हाजी असलम फलवाले, हाजी मुईनुद्दीन अंसारी, अनवर हुसैन, मुफ्ती कमर आलम कासमी, कारी अंसारुल्लाह, मुफ्ती तल्हा नदवी, मौलाना तल्हा नदवी, मुफ्ती सलमान कासमी, कारी सोहेब अहमद, पत्रकार आदिल रशीद, मौलाना रिजवान, मुफ्ती मोहम्मद दुल्ला, मौलाना शौकत समेत अन्य लोगों ने बधाई दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

