Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी - गौ तस्करी बंद करें वर्ना चुनकर मारेंगे गोली

Ranchi: जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने गौ तस्करी बंद करने की चेतावनी दी है. मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मैं यह चेतावनी देता हूं कि झारखंड में गौ तस्करी कर रहे सारे तस्कर अब तस्करी बंद कर दे. साथ ही कहा कि ड्रग्स, हिरोइन का कारोबार कर रहे तस्कर अपना बोरिया-बिस्तर झारखंड राज्य से समेट लें, वर्ना अब एक एक करके ऐसे सारे तस्करों को चिन्हित करके गोली मारी जाएगी, चाहे वो कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/on-instructions-cm-hemant-medical-team-reached-balasore-dr-ajit-of-sadar-hospital-engaged-treatment-injured/">CM

हेमंत के निर्देश पर मेडिकल टीम पहुंची बालासोर, घायलों के इलाज में जुटे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अजीत

रित्विक कंपनी के शरद बाबू की हत्या की जिम्मेवारी लिया

मयंक सिंह ने कहा कि हजारीबाग में हुए रित्विक कंपनी के अधिकार शरद बाबू की हत्या की जिम्मेवारी लेता हूं. हत्या का कारण क्या रहा, यह रित्विक कंपनी के प्रबंधन बेहतर जानते हैं. रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, चतरा के कोल माइनिंग कंपनी के प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट कर रही कंपनियां और उससे जुड़े संवेदक, रेलवे साइडिंग में रेक लोडिंग का काम कर रहे संवेदक भाइयों को चेतावनी है कि मुझे कोई हल्के में लेगा, तो उसका अंजाम भी यही होगा.चाहे आप बुलेट प्रूफ वाहन ले लें या एक्स आर्मी सुरक्षा गार्ड रख ले या अपने लिए सुरक्षा से जुड़े जितने भी इंतेजाम कर ले, हम उसमें छेद कर देंगे और चाहे अधिकारी देश की किसी कोने में बैठे हो ध्यान रहे, जहां तक मेरा कॉल जाता है वहां तक मेरी गोली जाएगी. इसका ट्रेलर मैं कोलकाता, रायपुर, कोरबा में बैठ कर झारखंड में कारोबार कर रही कंपनी के लोगों को दिखा चुका हूं.

मेरे बॉस के नाम पर रंगदारी लेने वाले हो जाएं सावधान - मयंक

मयंक सिंह ने कहा कि यह भी कुछ छुटभैये अपराधी, साइबर अपराधी, जनप्रतिनिधि मेरे और मेरे बॉस के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी वसूलते हैं, कंपनी के अधिकारियों को मेरे या बॉस से संबंध होने का दावा कर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करते हैं, वो अपने क्रियाकलाप बंद करें वर्ना गोली खाने के लिए तैयार रहें, ऐसे सारे लोगों की सूची बनकर तैयार है. इसे भी पढ़ें -इलाहाबाद">https://lagatar.in/sc-stays-allahabad-high-courts-order-to-probe-rape-victims-manglik-cji-intervenes/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट के रेप पीड़िता के मांगलिक होने की जांच के आदेश पर SC का स्टे, CJI ने किया हस्तक्षेप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही