Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह की कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को चेतावनी, अनर्गल बयानबाजी ना करे वरना...

 
Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड में अपराधियों ने रंजीत कुमार गुप्ता को शुक्रवार को गोली मार दी थी. इसको लेकर अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने सोशल में मीडिया में पोस्ट किया है. उसने लिखा है कि रंजीत गुप्ता उर्फ छोटे गुप्ता को ईश्वर ने बचा लिया. हमने उसे मार दिया था. अब नयी जिदंगी मिली है तो उसे चेतावनी है कि जुबान पर लगाम रखे और बॉस या मेरे बारे में अनर्गल बयानबाजी नहीं करे. वरना रांची नहीं लंदन में भी रहेगा तो ठोक देंगे. आगे लिखा कि उन्हें भी चेतावनी है जो बॉडीगार्ड लेने के लिए अपना स्टेटस सिम्बल मेंटेन रखने के लिए बॉस के नाम पर और मेरे नाम पर फर्जी केस करते हैं. मयक सिंह ने आगे लिखा कि मैंने पहले भी कहा था और अभी भी कह रहा हूं. जहां तक मेरा कॉल जाता है, वहां तक मेरी गोली भी जाती है, चाहे वो कितना भी पावरफुल हो. हर उस आदमी को बता देना चाहता हूं कि जिन्हें मेरा कॉल गया है, उन्हें देर सबेर मेरी गोली मिलेगी. (पढ़ें, पटना:">https://lagatar.in/patna-vijay-sinha-stormed-out-of-the-meeting-called-for-the-monsoon-session/">पटना:

मॉनसून सत्र को लेकर बुलाई गई बैठक से नाराज होकर बाहर निकल गए विजय सिन्हा)

मुझसे जितनी मेहनत करायेंगे आपको उतनी तकलीफ होगी

मयंक सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि झूठा हवा बनाते हैं कि फलाना सांसद का आदमी हूं, फलाना मंत्री तक मेरी पहुंच है, फलाना अधिकारी से मेरा उठना बैठना है, ऐसे लोग अब अपने गाड़ी में बॉडीगार्ड के साथ-साथ अब एक-एक ऑक्सीजन सिलिंडर और हो सके तो डॉक्टर भी लेकर चले. ऐसे लोग जिन्होंने बॉस और मेरा इगो हर्ट किया है, ईमानदारी के साथ मीडिया में माफी मांगे.  ईमानदारी से झारखंड पुलिस को बॉडीगार्ड वापस करे और चैन से अपना कारोबार करे. मुझसे जितनी मेहनत करायेंगे आपको उतनी तकलीफ होगी. इसे भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/naxalite-injured-in-police-encounter-brought-to-rims/">पुलिस

मुठभेड़ में घायल नक्सली को रिम्स लाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही