Search

अखिलेश पर बरसीं मायावती, कहा, मैं CM और पीएम बन कर देश की सेवा कर सकती हूं, राष्ट्रपति बनने का सवाल ही नहीं

Lucknow : मायावती ने कहा कि मैं यूपी की मुख्यमंत्री और देश की प्रधानमंत्री बनकर सेवा कर सकती हूं, लेकिन राष्ट्रपति बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता. बता दें कि बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा और पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-we-removed-afspa-from-many-areas-of-north-east-no-bombs-and-bullets-now-the-applause-reverberates/">पीएम

मोदी ने कहा, हमने नॉर्थ ईस्ट के कई क्षेत्रों से AFSPA हटा दिया, यहां बम-गोलियां नहीं, अब तालियां गूंजती हैं

अखिलेश यादव की पार्टी लोगों को बहका रही है

इस मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हल्ला बोला. मायावती ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी लोगों को बहका रही है कि वे राष्ट्रपति बनेंगी. जान लें कि एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने मायावती पर निशाना साधा था. कहा था कि बसपा ने भाजपा को वोट दिया है और अब देखना है कि क्या भाजपा मायावती को राष्ट्रपति बनाती है. अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा, “यूपी में भाजपा की जीत के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है. सपा मुझे देश का राष्ट्रपति बनाने का सपना देख रही है ताकि यूपी सीएम पद के लिए उनका रास्ता साफ हो जाये. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/power-crisis-continues-in-12-states-including-uttar-pradesh-jharkhand-623-million-units-of-electricity-shortage-in-the-country-last-week/">उत्तर

प्रदेश, झारखंड समेत 12 राज्यों में बिजली संकट जारी, देश में पिछले सप्ताह 623 मिलियन यूनिट बिजली की शॉर्टेज

मुसलमानों  के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के लिए सपा जिम्मेदार  

मायावती ने कहा कि मुसलमानों और अन्य लोगों के खिलाफ हो रहे सभी अत्याचारों के लिए सपा जिम्मेदार है. मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव को हिंदू-मुस्लिम रंग देने के लिए सपा-भाजपा में मिलीभगत रही है. भाजपा की सत्ता में वापसी की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया की है. मायावती ने कहा कि रमजान माह में बिजली कटौती ठीक नहीं है और सरकार को इस दिशा में कुछ करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  ममता">https://lagatar.in/mamtas-answer-to-modi-government-if-the-center-clears-the-dues-then-tax-on-petrol-and-diesel-will-not-be-taken-for-five-years/">ममता

का मोदी सरकार को जवाब, अगर केंद्र बकाया क्लियर कर दे तो पांच साल तक नहीं लेंगे पेट्रोल-डीजल पर टैक्स

समाजवादी पार्टी गलत खबरें फैला   रही है

मायावती ने सतीश मिश्रा और वियक उमाशंकर सिंह की सीएम योगी से मुलाकात को लेकर कहा कि यह मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बनाये गये स्मारकों के रखरखाव को लेकर थी. मायावती ने कहा कि जो स्मारक बसपा सरकार के समय में बनवाये गये थे, उनका रखरखाव सपा सरकार और भाजपा सरकार में नहीं हुआ है. बसपा महासचिव की सीएम योगी से मुलाकात इसी संदर्भ में थी. मायावती ने कहा कि सपा द्वारा गलत खबरें फैलाई जा रही हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//