Search

 
 
 

मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप ने स्मार्ट सिटी व आत्मनिर्भर झारखंड बनाने के लिए मांगें वोट

शहर में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. प्रत्याशी डोर डोर टू डोर पहुंच रहे है. महिला-पुरूष एवं बुजुर्गों से मिल रहे है.
 

Ranchi : शहर में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. प्रत्याशी डोर डोर टू डोर पहुंच रहे है. महिला-पुरूष एवं बुजुर्गों से मिल रहे है. लोगों के सामने नतमस्तक हो रहे है. लोगों के हाथों में प्रत्याशी और उनके छाप पर छपे पंपलेट को थमा रहे है. 

 

इस बीच मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप ने शहर के कर्बला चौक, पुरानी रांची, कोकर, प्लाजा चौक, हिंदपीढ़ी, चुन्ना भट्टा समेत दर्जनों मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. हजारों लोगों को साथ लिए लगातार कैंपेन कर रहे है. सुबह से लेकर देर रात तक सघन प्रचार कर रहे है.

 

इस दौरान प्रवीण कच्छप ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक बार मेयर बनाए. क्रमांक संख्या 3  और चुड़ियां छाप पर मुहर लगाकार भारी मतों से विजय बनाए.     

 

स्टार प्रचार और नागपुरी गीतों के साथ पहुंच रहे है प्रवीण कच्छप

लोगों ने कहा कि मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप युवा कर्मठ और शिक्षित उम्मीदवार है. वे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे है. आज भले ही वोट मांग रहे है लेकिन इससे पहले भी लोगों के हमेशा साथ रहे है. सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते है. स्मार्ट सिटी और आत्मनिर्भर झारखंड बनाने पर जोर दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही