Ranchi News: चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 13 नवंबर से शुरू हो रहा है. जो 16 अगस्त तक चलेगा. इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में नगर निगम के महापौर रौशनी खलखो ने निगम के पदाधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
महापौर ने बनस तालाब, नायक छठ तालाब, चंबोधा तालाब, स्वर्णरेखा छठ घाट, कमलू तालाब एवं पावर हाउस छठ तालाब का निरीक्षण किया. इस मौके पर छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से संवाद की. आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली गई. निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम द्वारा सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया. छठ महापर्व तक सभी घाटों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें -
उन्होंने कहा कि घाटों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है. छठ घाट तालाबों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत घेराबंदी करने का निर्देश दिए. छठ वृतियों की सुविधाओं से संबंधित सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिए. महापौर ने सभी छठ घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिए. तालाबों तक पहुचने के लिए उचित बिजली व्यवस्था करने का निर्देश दिए.
निरीक्षण के मौके पर वार्ड पार्षद पवन तिर्की, वार्ड 14 की पार्षद अंजू देवी, वार्ड 46 की पार्षद आरती कुमारी, समेत निगम के पदाधिकारी एवं विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

