Search

 
 
 

मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो के पास 1.76 करोड़ की संपत्ति

रांची नगर निगम से मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो के पास कुल 1.76 करोड़ की संपत्ति है. उनकी उम्र 35 साल और शैक्षणिक योग्यता स्नातक है.
 

Ranchi : रांची नगर निगम से मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो के पास कुल 1.76 करोड़ की संपत्ति है. उनकी उम्र 35 साल और शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. उनके खिलाफ सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी 5/2021 और लालपुर थाने में एक प्राथमिकी 29/22 दर्ज है. 

 

लालपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अदालत ने तीन फरवरी 2026 को उन्हें जमानत दी है. रौशनी खलखो ने नामांकन के समय दायर शपथ पत्र में इन तथ्यों का उल्लेख किया है.

 

शपथ के अनुसार उनकी सालाना आमदनी 6.89 लाख रुपये और पति सुजीत उरांव की आमदनी 7.06 लाख रुपये हैं. वर्ष 2025-26 के आयकर रिटर्न में इस आमदनी का उल्लेख किया गया है. रौशनी के पास कुल 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

 

इसमें से उनके नाम पर 72.01 लाख और पति के नाम पर 1.04 करोड़ रुपये की संपत्ति है. रौशनी खलखो की कुल 72.01 लाख की संपत्ति में से 26.01 लाख रुपये की चल और 46 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.

 

उनके पति की कुल 1.04 करोड़ की संपत्ति में से 39 लाख रुपये की चल और 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. पति पर 11 लाख रुपये का कर्ज है. पति पत्नी दोनों व्यावसाय करते हैं. रौशनी पूर्व पार्षद रह चुकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही