Search

 
 
 

रांची: वार्ड 18 लोहरा कोचा में पेयजल संकट, गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. सैकड़ों वार्ड पार्षद और दर्जनों मेयर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है.
 

Ranchi : नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. सैकड़ों वार्ड पार्षद और दर्जनों मेयर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. सभी प्रत्याशी सड़क, नाली और स्वच्छ पेयजल को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है.

 

शहर की घनी आबादी वाले लोहरा कोचा, जो वार्ड 18 के अंतर्गत आता है, वहां हजारों लोग आज भी गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि दिन में केवल एक बार ही पानी की सप्लाई होती है और उसका भी कोई निश्चित समय नहीं रहता है.

 

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. आज भी सप्लाई होने वाला पानी गंदा आता है. लोगों को पानी पीने से पहले उसे चलनी से छानना पड़ रहा है. वहीं, नाली के बीच से ही पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे पानी दूषित होने का खतरा बना रहता है.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के बीच में सप्लाई पाइप फट चुका है, जिसके कारण पानी आने पर बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह जाता है. इससे पानी की बर्बादी हो रही है, लोगों को स्वच्छ पानी भी नहीं मिल पा रहा है.

 

लोगों ने बताया कि नाली की सफाई भी नही होती हैं. सफाई कराने के लिए लोगों से चंदा करना पड़ता है. लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द संज्ञान लेकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही